फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: Former SP MLA Ruchi Veera from bijnor joins BSP

मिशन 2019 : सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा ने थामा बसपा का दामन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 24 Dec 2018 10:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Mission 2019: Former SP MLA Ruchi Veera from bijnor joins BSP
विधायक रुचि वीरा
यूपी के बिजनौर से सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा ने बसपा का दामन थाम लिया है। रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। सपा बसपा गठबंधन में रुचि वीरा का बिजनौर लोकसभा से चुनाव लड़ना पक्का माना जा रहा है। रुचि वीरा के साथ एक हजार समर्थकों ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की। 
विज्ञापन


आरजेपी इंटर कालेज में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बसपा के मुख्य जोनल इंचार्ज गिरीश चंद, राजकुमार गौतम, अकीलुर्रहमान व सूरज सिंह की मौजूदगी में रुचि वीरा ने बसपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। उन्हें बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाने की घोषणा भी की गई। 
विज्ञापन


रुचि वीरा के साथ भूमि विकास बैंक बिजनौर के चेयरमैन छतर सिंह, ग्राम प्रधान मुढ़ाला जव्वाद खां, रमेश सैनी, शौकत अली, मंसूर आलम, नसीम अहमद, सभासद शराफत, सलीम अंसारी, खालिदा बेगम समेत एक हजार समर्थकों ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल इंचार्ज गिरीश चंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सभी बसपा कार्यकर्ताओं से रुचि वीरा को चुनाव लड़ाने को कहा। गिरीश चंद ने कहा कि रुचि वीरा के बसपा में आने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। 

उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किए और भाजपा को केवल दिखावा करने की पार्टी बताया। कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया जा रहा है। रुचि वीरा के बसपा में शामिल होने के मौके पर तमाम सपा के नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed