चुनावी साल में विकास के रथ पर दौड़ेगा शहर, कई नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में मेरठ में विकास कई कामों को रफ्तार मिलेगी। कई नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। इनर रिंग रोड जैसे अहम प्रस्ताव पर भी शासन ने रिपोर्ट मांगी है। खुद भाजपा समर्थकों ने इस बाबत दबाव बनाया है।
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे तथा मेरठ बुलंदशहर हाइवे जैसे कामों में तो इस समय तेजी आ ही रही है पर इस साल अन्य ऐसे भी कई प्रस्ताव हैं जो नए सिरे से शुरू हो रहे हैं। इनमें सबसे अहम इनर रिंग रोड का नया स्वरूप है। इस रोड को राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के हवाले कर नए सिरे से काम शुरू करने की बात कही जा रही है।
भाजपाई खुद इसकी पैरवी कर रहे हैं। कवायद है कि चुनावी साल में कुछ और काम शुरू हों जिन्हें लेकर जनता के सामने जा सकें। इनर रिंग रोड ऐसा ही बड़ा मामला है। चूंकि यह रोड कई एक्सप्रेस वे को जोड़ रही है तो भाजपाइयों का प्रस्ताव है कि इसे एनएचएआई ही बनाए।
आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसकी फिजिबिलिटी पर काम करने को कहा है। दस दिन में इस पर डीपीआर बनाने को कहा है। इसके अलावा एनएच 58 पर जल्द ही काम शुरू होने हैं। 200 करोड़ रुपये की लागत से यहां काम होगा। इनर रिंग रोड एनएच 58 पर भी कनेक्ट करेगी।
मेरठ-बागपत मार्ग
मेरठ बागपत रोड के चौड़ीकरण की तैयारी भी शुरू हो गई है। जल्दी ही इस पर भी अधिग्रहण आदि की कार्रवाई पूरी करने की बात कही जा रही है। इस मार्ग की कनेक्टिविटी पानीपत से है तो इस मार्ग को भी ऐसा करने की कवायद शुरू होगी जिससे निर्बाध रूप से पानीपत तक वाहन आ जा सकें और दूरी कम हो सके। इसी कड़ी में इस मार्ग पर बालैनी स्थित हिंडन नदी और जानी स्थित गंगनहर पर नए पुलों का निर्माण हो चुका है।
गंगानगर एक्सटेंशन
गंगानगर एक्सटेंशन में सड़कों पर काम शुरू हो गया है। एमडीए ने यहां किसानों से कब्जा लेकर काम शुरू किया है। कई बार की मशक्कत के बाद यह कब्जा हो पाया है। अभी कुछ जमीन और बाकी है जिस पर कब्जा लेकर एमडीए नई योजना का प्लान बना रहा है। कवायद है कि यहां से कनेक्टिविटी किला परीक्षितगढ़ मार्ग तक दी जाए। जब तक इनर रोड बने इस सड़क को ही इस रूप में शामिल किया जा सकता है।
पुराने के साथ नए प्रोजेक्टों पर होगा काम
विकास की कई योजनाओं पर काम हो रहा है। पुराने प्रोजेक्ट को पहले समय से पूरा करने की कवायद है। साथ ही कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम होने हैं। -साहब सिंह, वीसी एमडीए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/