फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019 coalition result as before why Narendra Modi not given ten years says SP Singh Baghel

एसपी सिंह बघेल बोले गठबंधन का होगा पहले जैसा हाल, कांग्रेस को 65 मोदी को 10 साल क्यों नही ?

Sun, 30 Dec 2018 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Mission 2019 coalition result as before why Narendra Modi not given ten years says SP Singh Baghel
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : Facebook
उत्तर प्रदेश के पशु धन, लघु एवं सिंचाई, मत्स्य मंत्री और बागपत जिले के प्रभारी मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि गठबंधन का जो हश्र पूर्व में रहा है, वही हाल वर्तमान में होने वाला है। 65 साल की परेशानी को पांच साल में कैसे ठीक किया जा सकता है। दस साल तो मोदी को देश की जनता को देना चाहिए। मोदी सरकार में युवाओं को टेंशन देने वाली इंटरव्यू को समाप्त किया है। यह नौजवानों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा रोडवेज बस अड्डे के लिए ब्लॉक परिसर में ही स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री बघेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियां गठबंधन कर रही है, लेकिन ज्यादा दिन तक गठबंधन की सरकारें नहीं चली, इसका देश गवाह है। पूर्व में कई बार पार्टियों के गठबंधन हुए, जो ज्यादा नहीं चले। यही हाल वर्तमान में होने वाले गठबंधनों का होने वाला है।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि बस अड्डे के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिले की नोडल और परिवहन विभाग की सचिव अनुराधा शुक्ला के साथ कई बार इस संबंध में वार्ता हुई। जगह की भी तलाश की। इसके लिए नि:शुल्क भूमि की तलाश की जा रही है। ब्लॉक को कलक्ट्रेट में ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लंबी प्रक्रिया है। डीएम से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए कहा जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री को अंतिम निर्णय लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना में जो अपात्र लोग पहुंचते हैं, यह सब ग्राम प्रधान और सचिवों द्वारा किया जाता है। इन्हीं के कारण पात्र लोग छूट जाते हैं, जिन्हें लाभ नहीं मिलता। गो हत्याओं पर उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले सड़कों पर गोवंश दिखाई नहीं देते थे, इससे यह साबित हो गया है कि गायों की हत्या होती थी।

आवारा गो वंशों के लिए जिले में गो संरक्षण केंद्र बन रहा है। समिति द्वारा गोशाला खोलने के नियमों में भी बदलाव किया है। तीन वर्षों की कायदे कानून थे, उनको खत्म कर दिया गया है। तुरंत समिति को गोशाला संचालन में लाभ मिलेगा। 30 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। महिलाओं ने अपनी समस्या से अवगत कराया। निकायों में विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। 

बछड़े से गाय पालकों को मिलेगी मुक्ति 
प्रभारी मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अब गाय केवल बछिया को ही जन्म देगी, नंनदी (बछड़े) की समस्या को खत्म कर दिया गया है। जल्द जिले को इसका सीमन मिलना शुरू हो जाएगा। अच्छी नस्ल की बछिया का सीमन गाय पालकों को मिलेगा। इसके लिए 300 रुपये खर्च करने होंगे। इस मामले में देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां पर इसकी पहल शुरू की गई। 

Mission 2019 coalition result as before why Narendra Modi not given ten years says SP Singh Baghel
एसपी सिंह बघेल
भ्रूण हत्या रोकने में भूमिका निभाएं महिलाएं 
प्रभारी मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वह कन्या भ्रूण हत्या रोकने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। समाज को यह भी समझना चाहिए कि लड़के या लड़की के जन्म में गुण सूत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरुषों के गुण सूत्र से ही लड़के या लड़की के लिंग का निर्धारण होता है, महिलाएं इसके लिए दोषी नहीं होती। इसके लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। 

भूख से मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए 
प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में कहीं भी भूख से लोगों की मौत होती है तो इसके लिए गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होना चाहिए, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर अन्न का दाना नहीं आता है तो इसके लिए राशन डीलर से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed