फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: BSP supremo mayawati has a big change at party level in Western UP

मिशन 2019: बसपा सुप्रीमो का नया फॉर्मुला, पश्चिमी यूपी में पार्टी स्तर पर किया ये बड़ा बदलाव

Thu, 06 Dec 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: BSP supremo mayawati has a big change at party level in Western UP
Mayawati

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बसपा थिंक टैंक ने गणित लगाना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो ने नए फॉर्मुले के तहत पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को बढ़ाया घटाया है। जानें पार्टी स्तर पर क्या बदलाव किए गए हैं -

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने नया फॉर्मुला लागू करते हुए पार्टी संगठन स्तर पर वेस्ट यूपी को दो भागों में बांट दिया है।  पार्टी स्तर पर वेस्ट यूपी को मायावती ने चार मुख्य भागों में बांटा है जिसमें चार मंडल और दो जोन हैं। पहले जोन में मेरठ सहारनपुर मंडल और दूसरे जोन में बरेली, मुरादाबाद मंडल हैं। इन दोनों ही जोन का प्रभार शमशुदद्दीन राइन के पास था। 
विज्ञापन


अब नए फॉर्मुले में उनके पास मेरठ और सहारनपुर मंडल यानी एक जोन ही रह गया है। उनके साथ दो मुख्य जोन इंचार्ज लगाए गए हैं। सतपाल पेपला और एमएलसी सुरेश कश्यप को साथ में लगाया गया है। दूसरे जोन में भी इसी तरह से बदलाव किया गया है। गिरीश कुमार मुख्य कोऑर्डिनेटर रहेंगे तथा साथ में राजकुमार तथा सूरज सिंह को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर भी बदलाव
जोन में एक के साथ दो सहयोगियों के अलावा यही फार्मूला मंडल स्तर पर भी लागू किया गया है। जैसे एक जोन के दोनों अलग-अलग मंडलों पर भी मुख्य जोन इंचार्ज बनाए हैं। उनके साथ दो-दो सहयोगी लगाए गए हैं।
पूरे चार मंडलों की सूची जारी कर दी गई है। छह दिसंबर को बाबा साहब अंबेडकर पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली सभा में अलग-अलग स्थानों पर इन सभी की घोषणा की जाएगी। मेरठ में यह कार्यक्रम आई ब्लॉक स्थित कांशीराम पार्क में होगा। इसी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

ये हैं खास बातें -
-वेस्ट यूपी में दोनों जोन में अलग-अलग टीम, मंडलों की टीम में उलटफेर।
-मुख्य जोन को-आर्डिनेटर के साथ दो दो मुख्य जोन इंचार्ज लगाए।
-चुनावी तैयारियों को लेकर गणित लगा रहा बसपा थिंक टैंक।

अन्य पदाधिकारियों पर भी निगाह
चुनाव से पहले मेरठ से जुड़े कई बसपाई दिग्गजों पर भी पार्टी आलाकमान की निगाह है। काफी समय वेस्ट यूपी प्रभारी रहे सांसद बाबू मुनकाद अली के पास इस समय राजस्थान का प्रभार है। एमएलसी एवं सचेतक अतर सिंह राव को मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा में लगाया गया है। एमपी अशोक सिद्धार्थ भी वहीं लगे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी अपने इन सिपहसालारों पर भी मंथन कर रही है कि क्या चुनाव से पहले इन्हें वेस्ट यूपी में लगाया जाए। इसका कैसा परिणाम होगा। 
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed