फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: BJP prepares strategy for Lok Sabha elections in closed rooms

मिशन 2019: भाजपा ने बंद कमरे में तैयार की लोकसभा चुनाव की रणनीति

Sat, 11 Aug 2018 08:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: BJP prepares strategy for Lok Sabha elections in closed rooms
फाइल फोटो

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले शनिवार को एक होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में कार्यसमिति की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा के बाद इस बात पर जोर दिया गया कि कार्यसमिति से इन प्रस्तावों को स्वीकृत कराने के साथ प्रभावी तरीके से प्रदेश में लागू भी कराया जाए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यसमिति की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को प्रस्तुत किया। प्रत्येक बिंदु पर उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों से रायशुमारी की। इस दौरान कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भी अपने क्षेत्र के हिसाब से वर्तमान माहौल को देखते हुए सुझाव दिए, जिस पर चर्चा के बाद आम सहमति बनने पर कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यसमिति की बैठक में हमारा पूरा फोकस लोकसभा चुनाव 2019 है। इसलिए इस बैठक का संदेश पूरी तरह सकारात्मक और प्रभावी जाना चाहिए। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed