मिशन 2019: रोमांचक होगा अगला मुकाबला, एक नजर लोकसभा चुनाव 2014 की तस्वीर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए सपा और बसपा एक साथ मैदान में उतर चुके हैं। उपचुनावों में गठबंधन का ट्रायल पास होने के बाद विपक्षी दलों ने साझा रणनीति तैयार की।यह बात अलग है कि कांग्रेस और रालोद को गठबंधन से दूर रखा गया है।
उधर लोकसभा चुनाव 2014 पूरी तरह मुजफ्फरनगर दंगे की सोच में डूबा हुआ था। इसके साथ ही तब मोदी लहर पूरे चरम पर थी। तब से अब तक इस सोच में बदलाव आया है। जाट बाहुल्य इस बेल्ट में रालोद मुख्य फैक्टर रहा है। यह बात अलग है कि 2014 में मुजफ्फरनगर दंगे की आग में रालोद को भी क्षति हुई थी। लेकिन इन चार सालों में इस तरफ से भरपाई का पूरा प्रयास हुआ है।
वहीं 2014 में मुस्लिम मतों का भी बिखराव लगभग हर जगह नजर आया था। लेकिन सपा और बसपा गठबंधन के बाद मुस्लिम मतों का बिखराव होना इस बार मुश्किल नजर आ रहा है। सहारनपुर सीट पर ही मुस्लिम मतों का बिखराव हो सकता है। आइए एक नजर में देंखें आखिर क्या थी 2014 में हुए लोकसभा चुनावों की तस्वीर:-
मुजफ्फरनगर
पार्टी प्रत्याशी मिले वोट
भाजपा डॉ संजीव बालियान 653391
बसपा कादिर राना 252241
सपा वीरेंद्र सिंह 160810
कांग्रेस पंकज अग्रवाल 12937
भाजपा भारतेंद्र सिंह 486993
सपा शाहनवाज राणा 281139
बसपा मलूक नागर 230124
रालोद जयप्रदा 24348
नगीना
भाजपा यशवंत सिंह 367825
सपा यशवीर सिंह 275435
बसपा गिरीशचंद्र 245685
सहारनपुर
भाजपा राघव लखनपाल 4,72,999
कांग्रेस इमरान मसूद 4,07,909
बसपा जगदीश सिंह राणा 2,35,033
सपा शाजान मसूद 52,765
बागपत
भाजपा सत्यपाल सिंह 423475
सपा गुलाम मोहम्मद 213609
रालोद चौधरी अजित सिंह 199516
बसपा प्रशांत चौधरी 141743
मेरठ
भाजपा राजेंद्र अग्रवाल 532981
बसपा शाहिद अखलाक 300655
सपा शाहिद मंजूर 211759
कांग्रेस नगमा 42911
कैराना
भाजपा हुकुम सिंह 5,65,909
सपा नाहिद हसन 2,36,828
बसपा कंवर हसन 160414
रालोद करतार भड़ाना 42706
कैराना उपचुनाव 2018
रालोद तबस्सुम हसन 4.81182
भाजपा मृगांका सिंह 436564
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/