फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Missing Anti Romeo Skwaad city, tampering teacher

एंटी रोमियो स्क्वाएड शहर से गायब, शिक्षिका को खींचकर छेड़छाड़

Mon, 19 Jun 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 19 Jun 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Missing Anti Romeo Skwaad city, tampering teacher
महिला के साथ छेड़छाड़

एंटी रोमियो स्क्वाएड शहर से गायब होते ही शोहदों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम छेड़छाड़ हो रही है। वहीं एक शिक्षिका को खींचकर उससे छेड़छाड़ की गई। शहर में रविवार को चार जगह छेड़छाड़ को लेकर बखेड़े हुए। गुस्साए लोगों ने मनचलों को पुलिस के सामने ही पीट डाला।

विज्ञापन


विवाह मंडप के बाहर छेड़छाड़
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक विवाह मंडप के बाहर रविवार रात शादी समारोह में आयी महिला और युवती सड़क किनारे खड़ी थीं। वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने युवती में टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवती से अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचने पर वहां पहुंचे लोगों ने दोनों मनचलों को दबोच लिया। लोगों के साथ ही पीड़ित युवती और महिला ने भी इन शोहदों को सड़क पर गिराकर पीटा। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल पहुंचे तो आरोपी बहनजी कहकर माफी मांगने लगे। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पीवीएस के पास भी छेड़खानी
कंकरखेड़ा निवासी व्यापारी की पत्नी से रविवार रात पीवीएस मॉल के पास एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने मनचले को पकड़कर धुन दिया। मौके पर पहुंचे एसओ मेडिकल एसओ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन प्रजापति निवासी अलवर राजस्थान बताया, जो गढ़ रोड पर फैक्ट्री में काम करता है। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट में मनचला धुना

Missing Anti Romeo Skwaad city, tampering teacher
थाने में आरोपी से पूछताछ करते दरोगा

लिसाड़ी गेट निवासी एक महिला रविवार शाम बेटी के साथ बाजार से लौट रही थी। इस बीच पड़ोस के युवक ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बीच सड़क पर ही मनचले की पिटाई कर दी। बाद में महिला ने थाने में तहरीर देने से  मना कर दिया।

शिक्षिका से छेड़छाड़, घर में तोड़फोड़ 
कंकरखेड़ा इलाके में रविवार रात दबंगों ने एक शिक्षिका से घर की दहलीज पर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर शिक्षिका को खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी युवकों ने परिजनों पर हमला बोलकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जिसमें शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा कर दिया।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला रविवार को कंकरखेड़ा में अपनी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक शिक्षिका को परेशान करते आ रहे थे। रात को वह घर के गेट पर खड़ी थी। इस दौरान आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचे और शिक्षिका से अश्लील हरकतें करते हुए उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। शिक्षिका का शोर सुनकर उसका भाई और महिला रिश्तेदार बाहर आए तो विरोध करने पर परिजनों पर हमला बोल दिया। शिक्षिका को भी बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला के अनुसार मामला छेड़छाड़ का नहीं मारपीट का है। रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed