{"_id":"6070b8318ebc3edbca372718","slug":"misdemeanor-calling-a-woman-with-excuses-sardana-news-mrt533786389","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती के साथ दूसरे संप्रदाय के युवक ने कमरे में बंद करके किया दुष्कर्म, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती के साथ दूसरे संप्रदाय के युवक ने कमरे में बंद करके किया दुष्कर्म, गांव में तनाव
Sat, 10 Apr 2021 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:16 AM IST
सार
- मेरठ में युवती से दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
- गांव में सांप्रदायिक तनाव, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
मेरठ में सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी भरने गई युवती के साथ गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक ने कमरे में बंद करके दुराचार किया। जिससे गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर घर के बाहर नल पर पानी भरने गई थी। गांव के दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने कुछ सामान उठाने के बहाने उसकी बेटी को गांव के ही दूसरे युवक के मकान पर बुला लिया। जहां उसके साथ उसने दुराचार किया, जबकि दो युवक मकान के बाहर निगरानी कर रहे थे। वहीं लापता युवती की खोजबीन करते हुए परिजन वहां पहुंचे तो तीनों युवक मौके पर मिले। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में सनसनीखेज वारदात: चाची-भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/