फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misdeeds with children in a ashram in Muzaffarnagar UP

मठ में बच्चों का यौन शोषण: बोले मासूम- अपने साथ शराब पिलाते थे महाराज, रखते थे भूखा

Fri, 10 Jul 2020 02:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jul 2020 02:11 AM IST
सार

  • बात न मानने पर बच्चों के साथ मारपीट करता और उन्हें भूखा रखता था भक्ति भूषण

विज्ञापन
Misdeeds with children in a ashram in Muzaffarnagar UP
गिरफ्तार किए गए गौड़ीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद और उसके शिष्य से पूछताछ करते सीओ भोपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से मुक्त कराए बच्चों की मेडिकल जांच में चार बच्चों का यौन शोषण किए जाने की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी  सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि यह गंभीर मामला है। बच्चों के मजिस्ट्रेटी बयान कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी मठ संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार होने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने रेस्क्यू कर एक युवक और दस बच्चों को मुक्त कराया था। इन बच्चों को मिजोरम और त्रिपुरा से शिक्षा के नाम पर मठ में बुलाया गया था।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम को दिए बयान में बच्चों ने बताया कि मठ में उनसे बर्तन साफ करने, गोबर उठाने, झाडू़ लगाने के काम कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बच्चों ने भक्ति भूषण गोविंद महाराज पर आरोप लगाया कि वह शराब पिलाकर अश्लील वीडियो दिखाकर उनका यौन शोषण करता है। बात नहीं मानने पर भूखा रखता और पिटाई करता है। चार बच्चों ने चोटों के निशान भी दिखाए। इनमें से नौ बच्चों की उम्र दस से 15 साल के बीच है, जबकि एक 18 साल का युवक है।

मठ के भक्ति भूषण महाराज पर बच्चों ने लगाया था आरोप
शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में बच्चों के साथ लंबे समय से यौन शोषण हो रहा था। शिक्षा ग्रहण करने आए त्रिपुरा और मिजोरम के दस बच्चों को मुक्त कराया गया। बच्चों ने मठ के भक्ति भूषण गोविंद महाराज पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।

बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई को दिए ब्यान में बच्चों ने अपने साथ मारपीट, भूखे रखने और यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद बच्चों की डॉक्टरी कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है।

दो दिन पहले चाइल्ड लाइन के नंबर पर शिकायत हुई थी कि शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में बच्चों के साथ अमानवीय घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड केयर की टीम ने तीर्थनगरी के गौड़ीय मठ में रेस्क्यू किया और पहले आठ और दो बच्चों समेत दस को बरामद किया। इनके बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने बयान दर्ज किए।

बच्चों ने बताया कि उन्हें शिक्षा देने के नाम पर बुलाया था। आश्रम में उनसे बर्तन साफ करने, गोबर उठाने, झाडू़ लगाने के काम कराए जाते हैं। सात बच्चों ने यह बयान दिए कि गौड़ीय मठ के महाराज भक्ति भूषण गोविंद महाराज अपने साथ शराब पिलाते हैं, अश्लील वीडियो दिखाते हैं और उनका यौन शोषण करते हैं।

बात नहीं मानने पर रोटी नहीं देते भूखा रखते हैं। उनकी बेरहमी से पिटाई भी की जाती है। चार बच्चों ने अपनी चोटों के निशान भी दिखाए। इनमें से नौ बच्चों की उम्र दस से 15 साल के बीच है, जबकि एक 18 साल का है।

डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने बृहस्पतिवार को सभी बच्चों का स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। मेडिकल में चार बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन गौड़ीय मठ के भक्ति भूषण गोविंद महाराज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। 
 
इन्होंने कहा
बच्चों से जुड़ा मामला गंभीर है। मुक्त कराए गए बच्चों ने जो आरोप लगाए उनकी जांच की गई। बयान  लिए गए तथा डॉक्टरी कराई गई। पीड़ित बच्चों के मजिस्ट्रेट बयान कराए गए है। इस संबंध में आरोपी मठ संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- सेल्वा कुुमारी जे, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed