फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misdeed with a teenager by entering the house, kept a pistol on the temple when she protested

Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर कनपटी पर रखा तमंचा

Sat, 06 May 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with a teenager by entering the house, kept a pistol on the temple when she protested
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर में घुसकर आरोपी ने तमंचे के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने मुल्हैड़ा चौकी में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दुष्कर्म की घटना को लेकर आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते बुधवार की रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर के बरामदे में अकेली सोई हुई थी। परिवार के सदस्य मकान के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है बुधवार की देर रात पड़ोसी युवक मकान की छत के रास्ते घर में घुस गया। आरोपी ने बरामदे में किशोरी को अकेली पाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी भी दी। इस दौरान मारपीट में किशोरी के हाथ की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत मुुल्हेड़ा चौकी में की, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ का आरोप लगाया है। आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर में दुष्कर्म का आरोप गलत है। मुल्हेड़ा चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed