{"_id":"6a4a7e31d091e9dfe80ef22c","slug":"miscreants-robbed-a-petrol-pump-on-the-meerut-karnal-highway-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112889-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदमाशों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदमाशों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप लूटा
विज्ञापन
सरधना। घायल लूट पीड़ित।
- सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर की वारदात
- विरोध करने पर हमला कर किया घायल
- स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बपारसी नायरा पेट्रोल पंप से 45 हजार रुपये लूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी पुल के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने तमंचों के बल पर दो सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शामली की ओर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
बागपत जनपद के थाना दोघट क्षेत्र के गांव धनौरा टीकरी निवासी अमरदीप और गोटका निवासी विकास पेट्रोल पंप पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात है। अमरदीप ने सरधना थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे काली स्कॉर्पियो में सवार 4-5 बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद वे अचानक पंप परिसर में घुस गए।
आरोप है कि बदमाशों ने सबसे पहले गार्ड विकास को तमंचे के बल पर कब्जे में लिया। इसके बाद पास के खेत में सरोरा निवासी किसान बालेश के साथ बैठे दूसरे गार्ड अमरदीप को भी बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और दराज में रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
गार्डों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर कमरे में मौजूद सेल्समैन मानवेंद्र निवासी कुरथल और ओमकार निवासी सरलावा बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर शामली की ओर फरार हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। गार्ड अमरदीप की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -