मेरठ: क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने पत्रकार से लूटपाट, एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत तीन को किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते मेरठ में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहरा लगा रखा है। बुधवार रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर खुली चुनौती दी है। सिविल लाइन के पॉश इलाके विक्टोरिया के पास क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने बदमाशों ने पत्रकार के साथ लूट की। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में सिटी हलचल के रिपोर्टर केके शर्मा बुधवार रात अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी दूर केके शर्मा अपने साथी की बाइक से नीचे उतरे और उसे लौट जाने को कहा। तभी क्राइम ब्रांच ऑफिस के सामने तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पत्रकार की कनपटी पर एक तरफ पिस्टल और दूसरी तरफ से तमंचा लगा दिया। बदमाश मोबाइल और कुछ नकदी छीनकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। केके शर्मा ने पुलिस से बदमाशों का पीछा करने को कहा। पुलिसकर्मी बदमाशों का पीछा करने की बजाय वापस लौट गए। शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम, एसपी सिटी, एसएसपी और आईजी को फोन किया। उसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की नींद टूटी।
एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और देर रात तक मामले की जांच पड़ताल करते रहे। पत्रकार के साथ लूटपाट की वारदात की सूचना पर उनके परिवार के लोग और कई पत्रकार मौके पर पहुंच गए। मीडियाकर्मियों ने पुलिस के खराब रवैये पर नाराजगी जताई। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
एक्शन में आए एसएसपी
एसएसपी ने सिविल लाइन में मोबाइल लूट की घटना में उप निरीक्षक सतवीर सिंह, चौकी प्रभारी साकेत और आरक्षी ईश्वर सिंह को लापरवाही व प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों थाना प्रभारियों की भूमिका की जांच किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
इन्हें भी किया निलंबित
गोकशी की घटनाओं के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के आरक्षी अहसान की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में बंबा बाईपास पुलिस चौकी प्रभारी समेत चौकी के अन्य कर्मचारियों और थाना खरखौदा प्रभारी के ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकामयाब होने पर उनकी भूमिका की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/