फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehavior done on pretext of marriage in Meerut

लव, सेक्स और धोखा: फेसबुक से हुई दोस्ती, बातों के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, घर पहुंची तो उड़ गए होश

Mon, 15 Jul 2024 09:46 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 09:46 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लव-सेक्स और धोखे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती करके उसकी जिंदगी तबाह कर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Misbehavior done on pretext of marriage in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लव-सेक्स और धोखे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती करके उसकी जिंदगी तबाह कर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची लिसाड़ी गेट निवासी युवती ने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती हापुड़ जिले के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ होटल ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती को फर्जी निकाह कर लिया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया। आठ महीने पहले अचानक युवक गायब हो गया। आरोपी का पता लगाते हुए युवती उसके घर पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी से पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी के घर पहुंचने पर उसकी पत्नी और परिजनों ने भी उसकी पिटाई की और लगातार उसकी हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले में एक महीने पहले लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed