{"_id":"5cbbfbc9bdec2213ec623e93","slug":"misbehaved-with-the-girl-by-four-young-men-in-muzaffarnagar-and-made-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिक बनाकर दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिक बनाकर दी ये धमकी
Sun, 21 Apr 2019 10:44 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में टाटा-ऐस चालक सहित चार युवक एक युवती को जबरन धमात नहर पुल पर ले गए। जहां ईख के खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई। सनसनीखेज वारदात के बाद अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से मोबाइल व नकदी भी छीन ले गए। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार सुबह दस बजे गांव से कस्बे में सामान खरीदने आ रही थी। इसके लिए वह गांव से एक टाटा-ऐस में सवार हुई, जिसमें अन्य सवारियां भी थीं। पीड़िता का कहना है कि टाटा चालक ने सभी सवारियों को गांव झबरपुर के पास उतारकर अपने चार साथियों को फोन कर वहीं बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी धमात गंग नहर पुल से पटरी मार्ग पर ले गए, जहां उन्होंने उसे ईख के खेत में खींच लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक युवक अपने मोबाइल से दुष्कृत्य की अश्लील वीडियो क्लिप बनाता रहा। विरोध करने पर पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता से उसका मोबाइल व नकदी भी छीन ली और किसी से घटना के बारे में बताने पर अश्लील क्लिप वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी तरह पीड़िता घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई पुरकाजी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर आई है, जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/