{"_id":"610301c18ebc3e5867672945","slug":"minor-raped-in-the-forest-of-khanpur-bangar-meerut-news-mrt5496273139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर बांगर के जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर बांगर के जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर बांगर के जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म
मवाना। नगर निवासी एक नाबालिग के साथ गांव खानपुर बांगर के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बुधवार दोपहर साढे 12 बजे घर से बाजार के लिए गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। शाम को साढ़े तीन बजे गांव खानपुर के कुछ लोगों ने सूचना दी कि बेटी खानपुर के जंगल में मिली है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शाम साढे़ चार बजे खानपुर के कुछ लोग उसकी बेटी को लेकर घर पहुंचे। बेटी बदहवास हालत में थी। उसके कपड़ों पर कीचड़ लगा था। बेटी ने बताया कि खानपुर बांगर निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर खानपुर बांगर के बाहर जंगल में बने कमरे में ले गया था। जहां उसके दो साथी और मिले। आरोपी युवक के दो साथियों ने डरा धमकाया व मारपीट की तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर काफी लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी व उसके साथी धमकी देते हुए फरार हो गए।
बृहस्पतिवार शाम पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। दरोगा भीम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की डाक्टरी कराई जाएगी।