फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor girl beaten up for protesting against molestation

Meerut News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट

Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Minor girl beaten up for protesting against molestation
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के विरोध में परिजनों के साथ मारपीट की गई। इसमें किशोरी का भाई घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी हस्तिनापुर के एक विद्यालय में पढ़ती है। आए दिन गांव का ही एक युवक उसके साथ रास्ते में छेड़खानी करता है। चार दिन पूर्व उसकी बेटी ने जब उन्हें बताया तो उसका बेटा उक्त लोगों के घर शिकायत करने के लिए गया तो वहां मौजूद कार्तिक, मूलचंद व वंश ने उसे दबोच लिया और मारपीट की। किसी तरह भागकर वह अपने घर आया। उसके पीछे उक्त लोगों के साथ रोहित, शुभम, शैंकी, संजय, रामभूषण, नितिन व अन्य तीन अज्ञात उसके घर आ धमके और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed