फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Swami Prasad Maurya says that Indian army will be killed terrorists

भारत की तरफ आंख उठाने वालों को मिलेगी मौत : मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

Thu, 28 Feb 2019 05:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Minister Swami Prasad Maurya says that Indian army will be killed terrorists
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के घर में घुसकर 300 आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने का काम किया है। भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आतंकवाद को खत्म करके ही दम लेगी। इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना को सलाम करता हूं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धन्यवाद के पात्र हैं।

विज्ञापन

 
कैबिनेट मंत्री मौर्या बुधवार को शास्त्रीनगर में पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी के आवास पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी दुनिया में आतंकवाद खौफ का पर्याय बना है।

विज्ञापन

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए अपने पक्ष में जनादेश बना रहे हैं। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मौत के घाट उतारकर साबित कर दिया कि जो भारत की तरफ गलत नजर से देखेगा, उसके साथ यही हाल होगा। आज पूरे देश की जनता सैनिकों के साथ है। देश के सम्मान में सभी एक साथ खड़े हैं। जो देश की जनता चाहती थी, वही हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कर दिखाया है।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसका जवाब भी पाकिस्तान को दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता समय सिंह सैनी, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed