फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Suresh Rana said As long as there is sugarcane in the fields, sugar mills will continue to run

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले- खेतों में जब तक है गन्ना, चलेंगी चीनी मिलें

Thu, 09 Apr 2020 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Apr 2020 12:25 AM IST
सार

प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक लेते हुए कहा कि जब तक खेतों में गन्ना है, तब तक चीनी मिलें चलेंगी।

विज्ञापन
Minister Suresh Rana said As long as there is sugarcane in the fields, sugar mills will continue to run
गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिले के चीनी मिलों के प्रबंधकों की बैठक लेते हुए कहा कि जब तक खेतों में गन्ना है, तब तक चीनी मिलें चलेंगी। समय से पूर्व चीनी मिलें बंद करने वाले मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बुधवार को मंत्री सुरेश राणा ने जिले की शामली, थानाभवन और ऊन शुगर मिल मिलों के प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने पेराई, बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए किसानों की होने वाली परेशानियों की जानकारियां ली। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने गन्ना मंत्री को अवगत कराया कि जिले में कुल 283.28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई सात अप्रैल तक की गई है। जिनमें थानाभवन शुगर मिल ने 116.10 लाख क्विंटल, शामली मिल ने 85.60 लाख क्विंटल और ऊन मिल ने 81.58 लाख क्विंटल गन्ना शामिल है। मौके पर शामली शुगर चीफ ऑपरेटिव ऑफिसर आरबी खोखर, ऊन शुगर से यूनिट हेड जीएस खेरा व थानाभवन शुगर मिल के यूनिट हेड  वीरपाल सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन


गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें सभी
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर कैराना में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के कारण सभी पार्टी से जुडे़ लोग अपने आसपास क्षेत्रों में गरीब परिवारों की सहायता करें। भाजपा सरकार किसी को भी भूखा नहीं सोने देगी, अगर गरीबों की सहायता करने में परेशानी आती है, तो उन्हें बताया जाए, ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके। गरीब परिवारों के लिए रोजी-रोटी की परेशानी को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पार्टी नेताओं से गरीब परिवारों की सहायता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed