फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Shrikant Sharma has given strict instructions to the electricity department in Meerut

मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली विभाग को दिए निर्देश, कहा- नेताओं के यहां जरूर लगाएं स्मार्ट मीटर

Thu, 24 Oct 2019 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Oct 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Minister Shrikant Sharma has given strict instructions to the electricity department in Meerut
ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के यहां स्मार्ट मीटर अवश्य लगाएं। साथ ही राजनीतिक चुटकी ली कि सपा से शहर विधायक रफीक अंसारी के यहां तो दो मीटर लगाएं ताकि वे लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में ज्यादा जानकारी दे सकें। 

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार एक योजना लेकर आने वाली है। इसके अंतर्गत जिन गांवों में लाइन लॉस 15 प्रतिशत से कम है, उस गांव के पूरे बिजली के तार बदले जाएंगे। वहां 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने पीवीवीएनएल के अधिकारियों से ऐसी योजना तैयार करने को कहा, जिससे मेरठ में एक सेकेंड भी बिजली न जाए। कहा कि निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य दें। जनता से अधिकारी कैसे मिलते हैं व उनका आचरण व व्यवहार कैसा है, इससे संदेश जाता है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली व व्यवहार से सरकार की छवि बनती है। बैठक में सभी भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, एमडी पीवीवीएनएल, सीडीओ, सीएमओ, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व भाजयुमो अध्यक्ष वीनस शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित
प्रभारी मंत्री ने 45 दिन में ई-टेंडर की प्रक्रिया को सभी विभागों को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, कांशीराम आवास योजना और बागपत रोड पर नाले के निर्माण कार्यों की जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कहा कि धरातल पर हुए कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आंकडे़बाजी वह ठीक नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मेरठ की योजना बनाए एमडीए

प्रभारी मंत्री ने एमडीए अधिकारियों से नए मेरठ के लिए योजना बनाने को कहा, जिससे शहर में नया विकास हो सके और जनता को भी लाभ मिले। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर सड़क कहीं टूटी है तो उसे ठीक कराएं। इसके लिए पीडब्लूडी को नोडल विभाग बनाया गया है।  

छोटे निर्माण पर परेशान करना बंद करे एमडीए 
श्रीकांत शर्मा ने एमडीए के अवर अभियंताओं की जमकर क्लास ली। कहा कि बड़े बिल्डरों से साज कर अवैध निर्माण आसानी से हो रहे हैं। जबकि शहर में छोटे निर्माण पर जेई उन्हें परेशान कर रहे हैं। विधायक दिनेश खटीक ने बैठक में ही मंत्री के समक्ष एक मामला उठाते हुए कहा कि एमडीए के जेई ने उनके एक परिचित से न केवल रिश्वत ली, बल्कि कहने के बावजूद परेशान किया गया। 

बरसात से पहले निगम करे पुख्ता इंतजाम
प्रभारी मंत्री ने नगरायुक्त को निर्देश दिया कि अगली बरसात से पहले जलभराव की शिकायत शहर में न हो यह तय करें। घर-घर से कूड़ा उठवाना सुनिश्चित करें। अवैध कालोनियों में भी आमजन को सुविधा देते हुये वहां पानी, जलनिकासी व सड़क आदि देने की व्यवस्था कराएं। नगरायुक्त ने बताया कि निगम द्वारा गांवड़ी, लोहिया नगर, नंगलाताशी व मंगतपुरम में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने पर कार्य चल रहा है। निगम द्वारा 72 एमएलडी का एसटीपी संचालित है। शहर से रोजाना निकलने वाले 600 टन कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था कराई जा रही है।

शाहिद मंजूर किस विभाग के मंत्री थे
बैठक में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि उनके यहां एक स्कूल की किताब में पूछा जा रहा है कि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर किस विभाग के मंत्री थे। इस पर प्रभारी मंत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षक से इस मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करें

प्रभारी मंत्री ने डीएम अनिल ढींगरा को सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने, भूमाफिया चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारी एसोसिएशन से वार्ता कर बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्घ अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जुर्रानपुर फाटक का उठा मामला
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर कई वर्षों से अटके रेलवे पुल का मामला उठाया। प्रभारी मंत्री ने डीएम, पीडब्ल्यूडी और एमडीए को दिवाली बाद इसके निस्तारण के निर्देश दिए।     

प्रभारी मंत्री से की शिकायत 
पार्षद ललित नागदेव ने प्रभारी मंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली को खराब बताया। कहा कि बोर्ड बैठक में नगरायुक्त ने पार्षदों को विश्वास में लेकर विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन वादा नहीं निभाया। निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से सभी पार्षद क्षुब्ध है। उन्हें क्षेत्रवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। नागदेव ने साकेत व मानसरोवर में निर्माण कार्य पर विचार नहीं होने, कूड़ा निस्तारण प्लांट पर निगम की ठोस कार्रवाई नहीं होने, बिना कार्यकारिणी व बोर्ड बैठक के प्रस्ताव स्वीकृत होने और शहर में स्ट्रीट लाइट की बदतर स्थिति होने आदि की शिकायत की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed