फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Omprakash Rajbhar targeted SP, Congress and BSP and said NDA will win more than 400 seats

UP: मेरठ में राजभर बोले- BSP-SP और कांग्रेस ने खूब लूटा, इस बीमारी को रोकने के लिए बना NDA, जीतेंगे 400 पार

Sun, 31 Mar 2024 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2024 08:17 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बसप, सपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में खूब लूटा है। इसी बीमारी को ठीक करने के लिए एनडीए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीए चार जून को 400 पार सीटें जीतेगा।

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar targeted SP, Congress and BSP and said NDA will win more than 400 seats
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा, कांग्रेस और बसपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़े।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में लूटने का काम किया। देश में पनपी इस बीमारी को ठीक करने के लिए ही एनडीए बनाया गया। भाजपा 400 पार के नारे के साथ चुनाव मैदान में है। सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज है।

विज्ञापन

पहले श्रीराम ने निषादों को गले लगाया अब मोदी लगा रहे हैं: संजय निषाद
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि एक समय निषाद को भगवान श्रीराम ने गले लगाया था। अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समाज को गले लगा रहे हैं। मोदी सरकार ने मछुआरों के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की और दिल खोलकर बजट दिया है। उप्र सरकार ने भी निषाद समाज के उत्थान को कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए गठबंधन ने क्रांतिधरा से लोकसभा चुनाव 2024 की है। देश की जनता को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। एक बार फिर मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक

पीएम ने बदल दी देश की तस्वीर : अनुप्रिया पटेल
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शहीद धनसिंह कोतवाल, भारत रत्न चौ. चरण सिंह और क्रांतिधरा को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में देश की तस्वीर बदल दी। विश्व पटल पर भारत की जय जयकार हो रही है। एनडीए के सभी घटक दल मिलकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधा कि एनडीए से इंडिया गठबंधन घबराया हुआ है। सपा तो भय के चलते बार-बार लोकसभा प्रत्याशी बदल रही है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed