फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister got angry after seeing patient in hospital, and instructed doctor to improve system

इमरजेंसी के बाहर मरीज को पड़ा देख भड़के मंत्री, डॉक्टर को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

Wed, 11 Sep 2019 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Minister got angry after seeing patient in hospital, and instructed doctor to improve system
मरीज से जानकारी लेते मंत्री कपिल देव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करने जिले में पहली बार आए जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी की। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), बच्चा वार्ड, ब्लड बैंक स्टाफ ड्यूटी रूम का दौरा किया। मारपीट के मामले में इमरजेंसी के बाहर पड़े मरीज को देखकर मंत्री भड़क उठे। मरीज के परिजनों ने बताया कि नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जलाल निवासी रोशनी के साथ उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे परिजनों समेत इमरजेंसी के बाहर पड़ा देखकर डॉ. रोहित अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने इमरजेंसी में प्रवेश करते ही जिला महिला अस्पताल की सीएमएस आभा वर्मा से उनके हॉस्पिटल में प्रतिदिन होने वाली ओपीडी और प्रसूताओं के भर्ती होने और उनके उपचार की व्यवस्था के बारे में जाना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक कमलेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, जसवीर सिंह (टिल्लू), अंकित शर्मा, डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, सीएमएस डॉ. सुखवीर सिंह, महिला सीएमएस आभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शूटर दादी चंद्रो तोमर पर बंदरों ने बोला हमला, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराना पड़ा ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरसी में मरीजों से पूछा बच्चों का हालचाल
जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर वहां भर्ती बच्चों के परिजनों से वहां की व्यवस्थाओं के बारे में बारीकि से जानकारी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ. दीपा ने बताया कि एनआरसी में भर्ती होने वाले बच्चों की जांच कर उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार पोषित आहार दिया जाता है। 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। जबकि बच्चों को केंद्र पर भर्ती कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 100 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब उनके खातों में भेजा जाता है। मंत्री जी को एनआरसी की व्यवस्था ठीक मिली।

जेएसवाई प्रमाण पत्रों का किया वितरण
प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में वार्ड के बाहर जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्रों को प्रमाण पत्र वितरण किए। जेएसवाई के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता है।

जांच को आई कायाकल्प टीम को दिए निर्देश
शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की ग्रेडिंग जांचने आई तीन सदस्यों की टीम को प्रभारी मंत्री ने बारीकि से जांच करने के निर्देश दिए। टीम में शामिल सदस्य डॉ. कल्याणी मेरठ, आगरा मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कायाकल्प योजना की शुरुआत की गई है। इसमें सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के बारे में अस्पताल स्टाफ को जागरूक किया जाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed