फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mining mafia attack on policemen in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

खनन माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, हाथापाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाने की कोशिश

Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia attack on policemen in Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव नंगला बुजुर्ग में गंगनहर से अवैध रूप से रेत खनन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए नायब तहसीलदार की गाड़ी को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में बंद पड़ी गंगनहर से बड़ी मात्रा में रेत खनन की सूचना पर गुरुवार को एसडीम जानसठ अनुज मलिक, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, नायब तहसीलदार जसवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बड़े पैमाने पर रेत खनन देख जानसठ सर्किल के खनन अधिकारी ईदल सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। अफसरों को देख खनन कर रहे लोग वहां से भागने लगे, जिनके कई ट्रैक्टर व रेत लदी ट्रॉलियां पुलिस ने कब्जे में ले लिए। वहीं, रेत लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो ट्रैक्टर चालक ने नायब तहसीलदार की गाड़ी में ही टक्कर मार दी, जिसमें वे बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन


आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस टीम उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी वहां से लाने लगी तो काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास किया। अफसरों के इंकार करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सीओ भोपा से भी ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में देर रात तक किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भोपा राममोहन शर्मा का कहना है कि पूरा प्रकरण आला अफसरों को बता दिया गया है। उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गौ-तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, घंटों बनाया बंधक, कई थानों की फोर्स ने छुड़ाया

एसडीएम अनुज मलिक ने कहा कि खनन माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed