फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mindful attacks be vifilant

दिमागी अटैक से रहें सतर्क, नियमित कराएं जांच

Tue, 29 Oct 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
mindful attacks be vifilant
मेरठ। दिमागी अटैक या स्ट्रोक से सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्तूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा ने बताया कि हमारे शरीर में मस्तिष्क और नसों को निरंतर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसकी पूर्ति रक्त की वाहिकाओं द्वारा होती है। जब इन रक्त वाहिकाओं में किसी कारणवश क्षति पहुंचती है तब मस्तिष्क के कुछ हिस्से में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाती है, इस तरह दिमाग में ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने की वजह से दिल या दिमाग में अटैक या स्ट्रोक हो सकता है।
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि यदि हाथ पैरों में सुन्नपन, चीटियां दौड़ना, कमजोरी, तुतलाहट, चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना, देखने में कठिनाई, उल्टी या मल निकल जाना, मरीज के हंसने बोलने में परेशानी, हाथ उठाने में परेशानी, बोलने में परेशानी जैसे लक्षण नजर आएं तो ऐसे में तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हे हो सकता है स्ट्रोक
- मधुमेह, रक्तचाप के मरीज, शराब और तंबाकू का सेवन करने वाले, तनावग्रस्त रहने वाले और मोटापा वाले लोगों को स्ट्रोक का खतरा रहता है।
इलाज
स्ट्रोक होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे, तुरंत न्यूरोफिजिशियन से मिले, स्टेबल होने पर फिजियोथेरेपी उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed