फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Millions of trees setting Jigsaw

करोड़ों के पेड़ों पर सेटिंग का आरा

Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Millions of trees setting Jigsaw
वेस्ट एंड रोड पर जीटीबी स्कूल के पीछे चलती आरा मशीन। - फोटो : अमर उजाला
स्वयंसेवी और सरकारी संस्थाएं पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण सुधार की दिशा में पहल कर रही हैं, लेकिन शहर की अवैध आरा मशीनें इन सुधारों पर जमकर आरा चला रही हैं। जिले भर में छोटी-बड़ी लगभग 500 से आरा मशीनें चल रही हैं, जबकि वन विभाग की ओर से केवल 120 आरा मशीनों को ही लाइसेंस जारी किए गए हैँ।
विज्ञापन

 

शहर में ही यह आंकड़ा सौ के पार है। इन अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग और जिला प्रशासन की कोई नजर नहीं है। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण का कायाकल्प करने का दम भरने वाली तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।  

विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 1994 में नई आरा मशीनों के लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। तब से वन विभाग केवल लाइसेंसों का नवीनीकरण कर रहा है। शहर में बडे़ पैमाने पर खेल का सामान तैयार किया जाता है। कैरम, क्रिकेट बैट, विकेट, बेसबाल बैट और तमाम फर्नीचर का सामान बनाने में लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन लकड़ियों की पूर्ति का बड़ा हिस्सा स्थानीय स्तर पर इन अवैध आरा मशीनें के द्वारा ही किया जा रहा है। जिला वन विभाग की ओर से जारी लाइसेंस सूची में कुल 120 आरा मशीनों के ही नाम दर्ज हैं, जबकि जिले में बड़ी संख्या में अवैध मशीनें चल रहीं हैं। एक अनुमान के अनुसार शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या लगभग सौ और देहात क्षेत्र में लगभग चार सौ के आसपास है। 


यहां हो रहा अवैध मशीनों का संचालन 
कांच
का पुल, झूले वाला पुल, हापुड़ रोड, हुमायूं नगर, जमना नगर, तारापुरी, साईंपुरम रोड, श्यामनगर, खुशहाल नगर, अंजुम पैलेस, सिटी गार्डन, नूर नगर, मदीना कॉलोनी, फतेहउल्लापुर रोड, पूर्वा महावीर में कई आरा मशीनें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। इसके अतिरिक्त ब्रह्मपुरी, नौचंदी, सदर बाजार, कोतवाली, मेडिकल थाना क्षेत्र और देहात के हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, खरखौदा, जानी, सरधना, दौराला आदि क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में अवैध रूप से आरा मशीनें चल रही हैं। 

कटान की अनुमति में भी खेल 
वन
विभाग की ओर से पेड़ कटान के लिए दी जाने वाली अनुमति में भी खेल किया जाता है। विभाग की ओर से यदि सौ पेड़ काटने की अनुमति दी गई है तो अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से इससे कहीं अधिक पेड़ काटे जाते हैं। पेड़ काटने का काम भी बड़ी सफाई से किया जाता है। जमीन खोदकर जड़ तक निकाल दी जाती है। ताकि जांच में मौके पर पेड़ होने के सबूत ही ना मिल सके। 

सरकार को 18 लाख, अधिकारियों को तीन करोड़
वन
विभाग के अधिकारी सेटिंग के खेल से शासन को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर लगभग 18 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होती है। यह रकम वन विभाग, मंडी समिति और व्यापार कर विभाग के माध्यम से जुटाई जाती है। आरा मशीन की क्षमता के अनुरूप यह शुल्क लिया जाता है। औसतन एक आरा मशीन से वन विभाग 15 हजार, मंडी समिति तीन हजार और व्यापार कर 2500 रुपये सालाना शुल्क वसूलता है। उधर, अवैध आरा मशीन से सालाना तीन करोड़ रुपये की रकम वसूली जाती है। इस रकम का बंटवारा वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में होता है। 

वर्जन.......
 हमारी
टीम लगातार इन अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्य कर रही है। यदि कहीं अवैध मशीन का संचालन किया जा रहा है तो प्रमाण सहित बताएं। ऐसी मशीन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध आरामशीन की जो सूची है, उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

मनीष मित्तल, जिला वन अधिकारी 


आरा मशीन यदि अवैध तरीके से चल रही हैं तो गंभीर मामला है। इसकी वन विभाग के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी जांच कराई जाएगी। मशीनों को बंद कराने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।  - पंकज यादव, जिलाधिकारी मेरठ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed