फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mill officers caught out of area sugercane

अधिकारियों ने मिल क्षेत्र से बाहर का गन्ना पकड़ा

Mon, 04 May 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
mill officers caught out of area sugercane
दौराला। कस्बा स्थित चीनी मिल के अधिकारियों ने रविवार को लावड़ चेकपोस्ट पर बाहरी मिल क्षेत्र का गन्ना लाते हुए एक किसान को पकड़ लिया। किसान के स्वीकार करने पर मिल ने समिति सचिव को जानकारी दी। जिस पर किसान का बांड बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल को लगातार बाहरी क्षेत्र का गन्ना लाए जाने की शिकायत मिल रही थी। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि कुछ किसान अपने खेतों में गन्ना खत्म होने के बाद अपनी पर्ची पर दूसरी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों से कम दामों पर गन्ना खरीद कर यहां सप्लाई कर रहे थे। शिकायत मिलने पर चीनी मिल ने तीन स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित कर दिए। जिन पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। रविवार को लावड़ चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान तैनात अधिकारियों ने अझौता गांव निवासी किसान मोहित पुत्र रामपाल को अपनी पर्ची पर दौलतपुर गांव से कम दाम पर गन्ना खरीद कर मिल में ले जाते हुए पकड़ लिया। किसान ने गन्ना खरीद कर लाने की बात स्वीकार की। इस पर चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी ने चीनी मिल अधिकारियों ने समिति सचिव को मामले की जानकारी दी। समिति सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि बाहरी गन्ना लाने पर किसान का बांड बंद कर दिया गया है और अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। यदि किसान ऐसा करते हैं तो उन्हें भविष्य में कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed