फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mihir Bhoj controversy: Gurjars called Panchayat today, police reachs Atul Pradhan to stop him at home

मिहिर भोज विवाद: गुर्जरों ने आज बुलाई पंचायत, अतुल प्रधान न पहुंच जाएं, पहले ही घर पहुंच गई पुलिस

Tue, 26 Sep 2023 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

मेरठ के मवाना में सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आज गुर्जरों ने पंचायत  बुलाई है वहीं हंगामे की आशंका को लेकर पुलिस पहले ही सपा विधायक को पंचायत में जाने से रोकने की कोशिश में जुट गई।

विज्ञापन
Mihir Bhoj controversy: Gurjars called Panchayat today, police reachs Atul Pradhan to stop him at home
पंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना में सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आज गुर्जरों की पंचायत को लेकर पुलिस मेरठ में अतुल प्रधान के आवास पर पहुंच गई। हालांकि विधायक घर पर नहीं मिले जबकि उनकी पत्नी मिलीं। पुलिस उनके आवास पर ही मौजूद है।

विज्ञापन


वहीं आज गुर्जर पंचायत को लेकर नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने एसडीएम और सीओ को पत्र देकर कहा है कि गुर्जर पंचायत के लिए प्रबंध तंत्र से कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही महाविद्यालय को कोई जानकारी दी गई है। गुर्जर पंचायत से महाविद्यालय का कोई वास्ता नहीं है। कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति निकाली गई शोभायात्रा में गुर्जर समाज के सौ से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिससे गुर्जर समुदाय में रोष है। इस संबंध में आकाश गुर्जर ने बताया था कि आज गुर्जर डिग्री काॅलेज में समाज की पंचायत होगी, जिसमें आगामी रणनीति तथा महापंचायत के लिए विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

आज होने वाली पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मुनेंद्र सिंह ने एसडीएम व सीओ को भेजे पत्र में कहा है कि प्रकाशित समाचारों के अनुसार, आज महाविद्यालय परिसर में पंचायत होगी, जिसकी प्रबंध तंत्र से कोई अनुमति नहीं ली गई है। न ही महाविद्यालय को कोई जानकारी दी गई है।

महाविद्यालय का इस पंचायत से कोई वास्ता नहीं है। महाविद्यालय में बीए कला संकाय के संस्थागत छात्र-छात्राओं की आंतरिक परीक्षाएं संचालित हैं। अध्यापन कार्य प्रगति पर है। इस स्थिति में गुर्जर समाज की पंचायत से महाविद्यालय का कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में कोई घटना महाविद्यालय में घटती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

वहीं, पंचायत की घोषणा करने वाले आकाश गुर्जर से पूछा गया तो उनका कहना था कि स्थान के लिए विचार विमर्श चल रहा है। पंचायत आज होगी और महापंचायत के लिए निर्णय भी  होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed