फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mid-day meal in Meerut

मेरठ में घटिया मसालों से बन रहा मिड-डे मील

Tue, 05 Jan 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 05 Jan 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal in Meerut

सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिया जा रहा मिड-डे मील घटिया मसालों से तैयार हो रहा है। खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने पिछले दिनों जो सैंपल लिए थे, वे फेल हो गए हैं। नेस्ले के बाद कुछ और कंपनियों के नूडल्स के सैंपल भी फेल हो गए हैं। एफडीए सभी कारोबारियों एवं एजेंसियों को नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस का जवाब आने के बाद विभाग कोर्ट में सभी के खिलाफ वाद दाखिल करेगा।

विज्ञापन


एफडीए ने कुछ महीने पहले जिले में कई जगहों से मिड-डे मील के सैंपल भरे थे। विभाग ने खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों की सैंपलिंग की थी। लाल मिर्च पाउडर का सैंपल फेल हो गया है, जबकि नमक भी सब स्टैंडर्ड पाया गया है। इसमें आयोडीन की कमी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बीएसए के माध्यम से नोटिस भेजा जा रहा है। उधर, बुढ़ाना गेट स्थित ठेले से भरा गया सॉस का सैंपल फेल हो गया। इसमें हानिकारक केमिकल पकड़ा गया है।
विज्ञापन


मद्रासी डोसा की मटर में मिला कलर
बच्चा पार्क स्थित मद्रासी डोसा की मटर में कलर पाया गया है। साथ ही पैकेजिंग के नियमों की भी अनदेखी की गई है। क्योंकि नियम के हिसाब से अगर मटर में कलर लगाया जाता है तो उसका उल्लेख लिखित तौर पर करना होता है। एफडीए ने सितंबर में मद्रासी डोसा से सैंपल भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कंपनियों के नूडल्स फेल
सॉसी प्लेट नूडल्स (टॉप रेमन करी वेज) नूडल्स फेल हो गया है। एफडीए ने सूरजकुंड स्थित एजेंसी से इसका सैंपल लिया था। नूडल्स के टेस्ट मेकर (मसाले) में कई तत्वों की मात्रा निर्धारित सीमा से ज्यादा पाई गई है। इसके साथ ही इंडो निसीन फूड्स लिमिटेड बंगलूरू के सूरजकुंड एजेंसी से भरे गए ऑल मसाला नूडल्स का सैंपल भी फेल हुआ है। टेस्ट मेकर के अंदर लेड व कॉपर की मात्रा अधिक मिली है। गंगानगर स्थित ईजी डे से चीनचीन नूडल्स का सैंपल भी फेल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed