फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Metro station work is going on fast in Meerut and entry and exit gates are being built

Metro Update: मेरठ में तेजी से चल रहा मेट्रो स्टेशन का कार्य, बनने लगे प्रवेश व निकास द्वार, पढ़िए पूरा अपडेट

Thu, 15 Sep 2022 11:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Sep 2022 11:20 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बनने शुरू हो गए हैं। वहीं, कॉनकोर्स लेवल का कार्य भी लगभग आधे से ज्यादा हो चुका है। बेस स्लैब का निर्माण भी प्रगति पर है।

विज्ञापन
Metro station work is going on fast in Meerut and entry and exit gates are being built
मेरठ में तेजी से चल रहा मेट्रो स्टेशन का कार्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भैसाली मेट्रो स्टेशन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अब यहां स्टेशन के तीनों प्रवेश और निकास द्वारों का कार्य भी शुरू हो गया। यहां इनके निर्माण से भैसाली मेट्रो स्टेशन से शहीद स्मारक और बस स्टैंड पहुंचना आसान होगा। 

विज्ञापन


निर्माणाधीन भैसाली भूमिगत मेट्रो स्टेशन के तीनों प्रवेश/निकास द्वारों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन द्वारों की योजना इस प्रकार बनाई गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो सुविधा का लाभ उठा सकें। स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मेरठ की कचहरी और शहीद स्मारक स्थित हैं। यात्रियों को इन जगहों तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से इस स्टेशन के दो प्रवेश/निकास द्वार का निर्माण शहीद स्मारक की ओर किया जा रहा है। शहीद स्मारक की सैर करने आने वाले लोगों के लिए भैसाली स्टेशन सबसे नजदीक होगा। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, कानूनी कार्यों से रोजाना कचहरी आने वाले हजारों लोगों के लिए भी सबसे समीप मेट्रो स्टेशन भैसाली ही होगा। ऐसे में यह स्टेशन रोजाना सैकड़ों यात्रियों को तेज गति की सुगम और विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया कराएगा। इस स्टेशन के एक द्वार का निर्माण भैसाली रोडवेज बस स्टैंड की तरफ किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर से रोडवेज बसें भैसाली बस स्टैंड आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह, यहां से यात्री मेट्रो में सवार होकर बेगमपुल से रैपिड रेल पकड़ सकेंगे। इस लगभग 250 मीटर लंबे और 32 मीटर चौड़े भूमिगत स्टेशन का निर्माण टॉपडाउन तकनीक द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में इसकी ऊपरी मंजिल का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। वहीं, कॉनकोर्स लेवल का कार्य भी लगभग आधे से ज्यादा हो चुका है। बेस स्लैब का निर्माण भी प्रगति पर है। मेरठ के तीन भूमिगत स्टेशनों में भैसाली मध्य में होगा। इस स्टेशन के दक्षिण में मेरठ सेंट्रल स्टेशन होगा और उत्तर दिशा में बेगमपुल स्टेशन होगा।

यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी ने 1.50 लाख में कराया पति का मर्डर, ममेरे भाई संग रची थी खौफनाक साजिश, मुठभेड़ में दबोचे गए शूटर

भैसाली से मेरठ सेंट्रल के बीच सुदर्शन 
 टनल बोरिंग मशीन (सुदर्शन) तेजी से सुरंग का निर्माण कर रही है। भैसाली से मेरठ सेंट्रल के बीच की करीब दो किलोमीटर लंबी सुरंग का कार्य प्रगति पर है। मेरठ में परतापुर से मोदीपुरम तक करीब 21 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। शहर में मेट्रो के 13 स्टेशन होंगे। 

यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें

इन 13 स्टेशन पर मिलेगी मेट्रो
मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो। इनमें से मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि अन्य सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed