फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students and sportspersons were felicitated

मेधावियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Thu, 29 May 2025 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and sportspersons were felicitated
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में अध्ययनरत चार मेधावियों और खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विद्यालय में इन्हें सम्मानित किया गया। छात्रा वैष्णवी सिंघल को यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये एवं एक लैपटॉप, केआईसी की छात्रा इतिशा को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए 75 हजार रुपये, कक्षा 12वीं में अध्ययनरत मुकुल को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पाने पर 50000 रुपये तथा कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अरविंद कुमार को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर 30 हजार रुपये की धनराशि एवं मेडल से सम्मानित किया जाएगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, पूर्व प्रबंधक अनुराग दुबलिश, अनिल रस्तोगी और प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने इतिशा के पिता आकाशदीप, वैष्णवी सिंघल के पिता मणिकांत ने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को एक-एक चांदी का सिक्का तथा पर्यावरण की दृष्टि से एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed