फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted to the Chief Minister regarding the issues faced by daily-wage employees

Meerut News: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Sun, 18 Oct 2026 08:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Oct 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Chief Minister regarding the issues faced by daily-wage employees
मेरठ। कर्मचारी कल्याण समिति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अमित शर्मा और महामंत्री विजय नेगी ने रविवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत 315 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमानुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। कर्मचारियों को बीमारी, दुर्घटना, ऑपरेशन एवं अन्य चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए सक्षम चिकित्सा अधिकारी के प्रमाण पत्र के आधार पर उचित चिकित्सा अवकाश प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

सेवा अवधि के अनुसार सवेतन चिकित्सा अवकाश की मांग की। कर्मचारियों को सेवा अवधि के अनुसार अर्जित अवकाश देने का निर्णय लिया जाए। दैनिक वेतन कर्मचारियों की सेवा की प्रकृति, कार्य की आवश्यकता एवं लंबे सेवा काल को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं अवकाश सुविधाओं की स्पष्ट व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed