फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted to BJP District President regarding alignment

एलाइनमेंट को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Sep 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to BJP District President regarding alignment
बाहरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष को एक्सप्र - फोटो : KITHOR
मुंडाली (मेरठ)। गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को लेकर बाहरा क्षेत्र के ठाकुर बाहुल्य के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जो रजपुरा ब्लॉक से एलाइनमेंट निकला है, उसी को तव्वजो दी जानी चाहिए क्योंकि इसके निकलने से ठाकुर बाहुल्य गांवो का विकास होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाहरा क्षेत्र के ठाकुर बाहुल्य गांव के लोग इक्टठा हुए तथा जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में गंगा एक्सप्रेस-वे एलाइनमेंट से संबंधित रूट का रोड मैप तैयार किया। रोड मैप को लेकर सभी गणमान्य लोग भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी से मिले और उनको एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि यह जो बाद का रूट निकलना है, उसे यही रहना चाहिए। इससे रजपुरा ब्लॉक व खरखौदा ब्लॉक के अनेक लोगों का लाभ होगा लेकिन कुछ लोग राजनैतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल सिंह तोमर, जिठौली प्रधान मनोहर प्रधान, लोकेश तोमर भगवानपुर चटटावन आदि ने कहा कि बाहरा क्षेत्र में किसान हर मोर्चे पर भाजपा के साथ है तथा जो एक्सप्रेस-वे निकल रहा है, उसी पर कार्य होना चाहिए। इस दौरान भाजपा के सिसौली मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर, सुरेंद्र पाल, मुनेश तोमर आदि भी साथ रहे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि नये सिरे से बने रोड मैप पर कार्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed