फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeurt: vehicle carrying BJP flag was seized by the traffic police for indecency with ASP In Rithani

Meeurut: एएसपी से अभद्रता पर भाजपा का झंडा लगे वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने किया सीज

Mon, 20 Jun 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Jun 2022 01:25 PM IST
सार

आरोप है कि चालक ने अभद्रता की। इसी दौरान परतापुर से आ रहे एएसपी विवेक यादव भी जाम में फंस गए। उनसे भी अभद्रता की गई। इसके बाद भाजपा का झंडा लगे वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने सीज करा दिया।

विज्ञापन
Meeurt: vehicle carrying BJP flag was seized by the traffic police for indecency with ASP In Rithani
सीज की गई गाड़ी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में रिठानी स्थित पीर के पास रविवार शाम एएसपी विवेक यादव से अभद्रता करने पर भाजपा का झंडा लगे वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने सीज करा दिया। जाम के दौरान गलत दिशा में चलने और चेकिंग टीम से बदसलूकी पर यह कार्रवाई की गई। वाहन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रिठानी पीर के पास जाम की स्थिति बनी थी। इसी दौरान भाजपा का झंडा लगी एसयूवी गाड़ी एसआर पेट्रोल पंप से गलत दिशा में दिल्ली की ओर जाने लगी। वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी के पास पहुंचे और चालक अंकिस पुत्र देवेंद्र निवासी पल्लवपुरम को सही दिशा में चलने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Murder: अस्पताल में जिंदगी से जंग हारा LLB का छात्र, आरापियों ने बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां, लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ने अभद्रता की। इसी दौरान परतापुर से आ रहे एएसपी विवेक यादव भी जाम में फंस गए। उन्होंने हमराह को भेजा तो इस वाहन चालक ने भी भलाबुरा कहा। बाद में एएसपी खुद चालक के पास पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।


इसके बाद एएसपी ने पुलिस को बुलाया और वाहन को सीज कर थाने भिजवा दिया। अंकिस ने पुलिस को बताया यह गाड़ी पल्लवपुरम निवासी भाजपा नेता उमंग सैनी की है। पुलिस ने चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया और गाड़ी मालिक को इस घटनाक्रम के बारे में सूचना दी।

भैसाली अड्डे पर ट्रैफिक कांस्टेबल और छात्र नेता में विवाद
भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक छात्र नेता में विवाद हो गया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और छात्र नेता को सदर बाजार थाने ले आई। पुलिस ने छात्र नेता को चेतावनी देकर थाने से भेज दिया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालान काटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed