फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting with officials in Lucknow, Mahapanchayat postponed

लखनऊ में अधिकारियों से मुलाकात, टली महापंचायत

Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Meeting with officials in Lucknow, Mahapanchayat postponed
लखनऊ में अधिकारियों से मुलाकात, टली महापंचायत
विज्ञापन

मेरठ। खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी की हत्या के मामले में शनिवार को जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने दीपक के पिता को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद एवं डीजीपी डीएस चौहान से मिलवाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महापंचायत टालने का फैसला लिया गया। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी ने बताया कि अधिकारियों ने सभी मांगें पूरी करने की बात कही है। उन्होंने लोगों से रविवार को श्रद्धांजलि सभा में आने की अपील की।
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी दीपक की हत्या कर आरोपी सिर काटकर ले गए थे। कटा हुआ सिर 7 दिन बाद गांव के जंगल से गड्ढे से बरामद किया था। आरोपी फैमीद नट और आरिफ को पुलिस ने जेल भेज दिया था। फैमीद ने बताया कि दीपक के उसकी विवाहिता बेटी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने आसिफ के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठा दिए। किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही के नेतृत्व में ग्रामीणों के खजूरी गांव में धरना दिया था। जिसमें सही हत्यारों की गिरफ्तार, एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सुरक्षा उपलब्ध, शस्त्र लाइसेंस और परीक्षितगढ़ पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर तक सभी मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने नौ अक्तूबर को महापंचायत का एलान किया था। खजूरी गांव में महापंचायत की तैयारी चल रही थी। शनिवार सुबह मंत्री दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अजित सिंह दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी को लेकर लखनऊ पहुंचे। पीड़ित धीरेंद्र त्यागी की प्रमुख सचिव, डीजीपी और एडीजी कानून व्यवस्था से मुलाकात कराई। जिसके बाद धीरेंद्र त्यागी ने वीडियो जारी कर कहा कि सभी मांगें पूरी करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। नौ अक्तूबर को महापंचायत नहीं होगी। मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पुलिस सही खुलासा करेगी और हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। अधिकारियों से मिलने वालों में ग्राम प्रधान नितिन त्यागी, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहित त्यागी, अर्जुन त्यागी, धीरज त्यागी, गगन त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर से जंगल तक की जांच
खजूरी गांव में शनिवार को एएसपी बागपत मनीष मिश्रा, एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर और उनकी टीम पहुंची। आरोपी के घर घटनास्थल से लेकर खजूरी गांव के जंगल तक क्राइम सीन दोहराया गया। दीपक का धड़ और कटा हुआ सिर जहां से बरामद हुआ, वहां के फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। जेल में बंद फैमीद नट और आसिफ से भी बागपत पुलिस पूछताछ करेंगी। जिन लोगों पर पीड़ित परिवार हत्या करने का अंदेशा जता रहे है, उनकी सारी जानकारी मेरठ पुलिस से ली गई।

शोकसभा में शामिल होगा त्यागी समाज
त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि दीपक हत्याकांड मामले में पीड़ितों की सभी मांगें मान ली गई हैं। अब समाज की ओर से कोई पंचायत नहीं होगी। समाज के सभी लोग शोकसभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed