फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meeting in jail by wrong process

दर्जा प्राप्त मंत्री की सिफारिश से जेल में मिलाई

Fri, 28 Aug 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 28 Aug 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
meeting in jail by wrong process
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रफीक अंसारी की हनक के आगे जेल मैनुअल बौना हो गया। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को देखने को मिली। जिला जेल में बंदियों से मिलने को उनके परिजन घंटों लाइन में खड़े होते होंगे।  वहीं, नियमों को ताक पर रखकर राज्यमंत्री का लेटरपैड देखकर बंदियों से उनके परिजनों की सीधी मुलाकात कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिला जेल में आबिद, साबिर और जाहिद काफी दिनों से बंद है। उनसे मुलाकात करने के लिए दोपहर करीब दो बजेे हुसैन और आबिद नाम के व्यक्ति जेल के गेट पर पहुंचे। गेट पर तैनात सिपाही को उन्होंने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रफीक अंसारी का लेटरपैड दिखाया। इसमें बिना लागलपेट के स्पष्ट लिखा था कि इनको मिलवाएं। सिपाही ने लेटरपैड देखते ही दोनों की जेल में एंट्री कर ली। राज्यमंत्री के लेटरपैड के आगे जेल मैन्युअल कमजोर पड़ गया।
विज्ञापन


जेल में जाना तो मंत्री से मिलो

जेल में सीधी मुलाकात करनी है तो दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से मिलो। राज्यमंत्री के लेटरपैड का मजमून देखकर तो ऐसा ही लगता है। इसमें बस केवल पैन से यह लिखने की देर है कि किसको किससे मिलना है। बाकी सब छपा-छपाया है। साफ जाहिर है कि ऐसे लेटरपैड से रोजाना बंदियों से सीधी मुलाकात होती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्यों करते हैं लंबा इंतजार
इस तरह की सिफारिश को छोड़ दें तो जेल मैनुअल के अनुसार किसी बंदी से मिलने के लिए नियमों का पालन करना पड़ता है। इसके लिए दिन और समय निर्धारित हैं। बंदियों से मुलाकात करने के लिये उनके परिजनों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है। पर्ची बनती है और फिर नाम की बोली लगती है। तमाम नियम पूरे करने के बाद परिजनों को उनके बंदियों से मुलाकात कराई जाती है। सवाल यह है कि एक तरफ तो लोगों की लंबे इंतजार के बाद बंदियों से मुलाकात होती तो दूसरी तरफ मंत्री का लेटरपैड देखते ही जेल में सीधी एंट्री हो जाती है।

कोट
समस्या सुनने का काम है हमारा। दो लोग आए थे, जिनको हमने अपने लेटरपैड पर लिखकर दिया कि तुम जेल में अपने बंदियों से मुलाकात कर लो। वो लोग कौन थे। बंदी किस मामले में जेल में बंद है। इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है।- रफीक अंसारी, सलाहकार पर्यटन विभाग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री)


राज्यमंत्री रफीक अंसारी का कोई लेटरपैड मुझे नहीं मिला। अगर परिजनों कोे बंदी से मुलाकात करनी होती है तो वह प्रार्थना पत्र देकर भी मिल सकता है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी नेता का लेटरपैड देखकर सीधी मुलाकात हो जाए। एसएचएम रिजवी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed