फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeruthi star arrived at Olympic camp after practicing in home range

घर की रेंज में अभ्यास कर ओलंपिक कैंप में पहुंचे मेरठी स्टार

Fri, 30 Oct 2020 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meeruthi star arrived at Olympic camp after practicing in home range
घर की रेंज में अभ्यास कर ओलंपिक कैंप में पहुंचे मेरठी स्टार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल अभी जारी है। इस संघर्षपूर्ण समय में मेरठी शूटिंग स्टारों ने अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ी। घर पर अंतरराष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग रेंज तैयार कर अभ्यास किया। शूटर शीराज शेख, शहजर रिजवी और सौरभ चौधरी दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित ओलंपिक कैंप में पहुंचे। तीनों खिलाड़ी ओलंपिक कोर ग्रुप में शामिल हैं। ओलंपिक कोर ग्रुप के लिए पहला कैंप 10 नवंबर तक और दूसरा कैंप 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा।

अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी और सौरभ चौधरी ने घर पर ही 10 मीटर एयर पिस्टल की रेंज बनवा डाली। वर्ल्ड नंबर-1 रैंक में शामिल हो चुके शहजर रिजवी ने मवाना खुर्द स्थित आवास पर 10 लाख रुपए खर्च कर दो टारगेट वाली रेंज तैयार कराई। जिसमें उन्होंने प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास किया। शहजर रिजवी ने बताया उन्होंने बरेली से रेंज का सामान मंगवाया और खुद ही फिट किया। 2021 के ओलंपिक के लिए तैयारी करनी थी, जिसके लिए अभ्यास तो छोड़ना ही नहीं था। गोल्डन ब्वॉय कहे जाने वाले मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी भी घर पर अभ्यास करने में आगे रहे। उन्होंने छह लाख रुपये खर्च कर घर पर ही रेंज बनवा ली। हालांकि वह लॉकडाउन से पहले ही घर मे रेंज बनवाने का मन बना चुके थे। कोरोनाकाल के समय में सौरभ ने घर पर अभ्यास किया। मेरठ के तीनों खिलाड़ी ओलंपिक गेम्स में शामिल होकर देश का नाम रोशन करने को बेताब हैं। स्किट खिलाड़ी शीराज शेख ने बताया कि कोरोनाकाल में घर पर तो अभ्यास मुश्किल था। उन्होंने कोच के निर्देशानुसार ड्राई ट्रेनिंग की। जिससे उन्हें खेल से दूर होने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed