Meerut: आतिशबाजी कर रहे युवकों को रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ के लिसाड़ीगेट में आतिशबाजी युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। युवकों ने पुलिस से हाथापाई कर डाली। मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। चार बाइक थाने ले आए। हेड कांस्टेबल संजय की तरफ से 15 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात इस्लामाबाद में कुछ युव क आतिशबाजी कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही इस्लामाबाद पहुंचे और आतिशबाजी कर रहे युवकों को रोकना चाहा, लेकिन आतिशबाजी कर रहे युवक पुलिस से उलझ गए और दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी।
पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारी तो आरोपियों में पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
सूचना पर इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ पहुंचकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि मौके से चार बाइके को सीज कर थाने ले आए। उधर ,सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।