फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth shot in dispute over holi rang in Kankarkheda

मेरठ : कंकरखेड़ा में रंग डालने के विवाद में युवक को गोली मारी, हाथ में पिस्टल लिए फोटो वायरल

Wed, 31 Mar 2021 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Mar 2021 10:21 PM IST
सार

-कंकरखेड़ा में रंग डालने के विवाद में युवक को गोली मारी
-कंकरखेड़ा की न्यू नंदपुरी में होली पर हुआ था विवाद
-आरोपी का हाथ में पिस्टल लेते हुए फोटो हुआ वायरल

विज्ञापन
Meerut: Youth shot in dispute over holi rang in Kankarkheda
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में होली पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को एक युवक ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी। हाथ पर गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


होली पर न्यू नंदपुरी निवासी गौरव शर्मा और संदीप शाक्य के बीच हुए  विवाद को लोगों ने शांत करा दिया था।  आरोप है कि बुधवार को संदीप के भाई सुनील शाक्य ने अपने साथियों के साथ गौरव पर घर के बाहर फायर कर दिया, इसी दौरान गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचे पर हाथ मार दिया। जिसके चलते गोली उसके सीधे हाथ को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


मौके पर घायल गौरव का छोटा भाई सचिन शर्मा व कालोनी के अन्य लोग पहुंच गए। हमलावरों ने सचिन के साथ भी मारपीट की और  धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पिस्टल लेते हुए एक फोटो भी वायरल हो गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घायल की मां बबली ने आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कंकरखेडा तपेश्वर सागर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed