मेरठ: हस्तिनापुर में युवक की हत्या, मध्य गंगा नहर के किनारे पड़ा मिला शव
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में थाना पुलिस को रविवार को वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के पीछे एक शव नहर के किनारे पड़ा होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में रविवार को वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के पीछे की और मध्य गंगा नहर किनारे एक अज्ञात शव पड़ा होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह को थाना पुलिस को कस्बे से कुछ ही दूरी पर वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के पीछे की और मध्य गंग नहर किनारे एक अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोहल्ला खालापार में छापेमारी कर दो ड्रग्स तस्कर दबोचे
पुलिस जांच-पड़ताल में मृतक की पहचान लतीफपुर गांव निवासी आकाश (25) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी इंचार्ज मुनीष पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई है और मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।