फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Dies After Being Rescued from Under Train by Loco Pilot in Meerut

Meerut: ट्रेन के नीचे फंसे युवक को लोको पायलट ने स्टॉप लेकर स्टेशन पहुंचाया, रास्ते में मौत

Fri, 31 Oct 2025 02:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 31 Oct 2025 02:04 PM IST
सार

मेरठ में जालंधर एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक को लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेस्क्यू किया और परतापुर स्टेशन तक पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Youth Dies After Being Rescued from Under Train by Loco Pilot in Meerut
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय अंकुर की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अंकुर जालंधर एक्सप्रेस की चपेट में आया और ट्रेन के नीचे घायल अवस्था में फंसा रहा।

विज्ञापन


हादसा देखते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। पायलट और यात्रियों की मदद से अंकुर को ट्रेन के पहियों के बीच से निकाला गया। इसके बाद उसे ट्रेन में ही स्ट्रेचर पर लेटाकर परतापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय अंकुर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा 
दोपहर लगभग 12 बजे अंकुर रेलवे ट्रैक के किनारे चलकर पूठा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जालंधर एक्सप्रेस मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही थी और अंकुर उसकी चपेट में आ गया। लोको पायलट ने उसके फंसे होने की जानकारी परतापुर स्टेशन को दी और यात्रियों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
फोन से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया अंकुर अविवाहित था और पिता के साथ पशुपालन के काम में हाथ बंटाता था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed