फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth bled to injury due to Chinese Manjha, 35 stitches in neck, finger also injured

Meerut: चीनी मांझे से युवक लहूलुहान, गर्दन में आए 35 टांके, उंगली भी हुई जख्मी

Mon, 12 Feb 2024 08:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Feb 2024 08:41 AM IST
सार

मेरठ में रविवार देर रात टीपी नगर क्षेत्र में एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। युवक की गर्दन में 35 टांके आए हैं। मांझे को हटाने में युवक की उंगली भी कट गई।

विज्ञापन
Meerut: Youth bled to injury due to Chinese Manjha, 35 stitches in neck, finger also injured
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रतिबंध के बावजूद शहर में चीनी मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। रविवार को बागपत रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन व दाएं हाथ की उंगली जख्मी हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर युवक की गर्दन पर 35 टांके लगे हैं। उपचार के बाद हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के मेहंदी मोहल्ला निवासी शुभम स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में एक कंपनी में कार चालक है। रविवार शाम चार बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने उसकी गर्दन चीनी मांझे में उलझ गई।
विज्ञापन


शुभम ने दाएं हाथ से मांझा खींचने की कोशिश की तो उसकी दो उंगली भी जख्मी हो गईं। इस दौरान अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल अवस्था में भर्ती कराया। जहां युवक की गर्दन में 35 टांके आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए, पता ही नहीं चलता

परिजनों ने बताया कि शुभम ने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद मांझे की चपेट में आ गया। वहीं टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।

कब-कब हुए हादसे
11 जनवरी 2023- जागृति विहार स्थित एक स्कूल का छात्र चीनी मांझे की चपेट में आया।
- 15 जनवरी 2023- लालकुर्ती निवासी एक बच्चे की चीनी मांझे से नाक कट गई ।
15 अगस्त 2022- मेट्रो प्लाजा के पास चीनी मांझे से एमडीए के चतुर्थ कर्मचारी की गर्दन जख्मी हुई।
15 अगस्त 2022- टीपीनगर थाने के पास बच्ची चीनी मांझे की चपेट में आने से जख्मी हुई।
15 अगस्त 2022- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चीनी मांझे में करंट आने से एक बच्चे का हाथ झुलस गया
23 सितंबर 2021- पल्लवपुरम में चीनी मांझे से बीफार्मा के छात्र की मौत।

लगातार चला रहे अभियान
चीनी मांझे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कई जगह से चीनी मांझा बरामद भी कर लिया है। जहां भी चीनी मांझा बिक रहा है तो लोग हमें सूचना दे सकते हैं। हमारी टीम कार्रवाई करेगी। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed