{"_id":"66f98b14a272a248b70fbc5a","slug":"meerut-young-man-murdered-by-stabbing-him-mother-cried-bitterly-after-hugging-his-bloodied-body-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: घर से बुलाकर ले गया दोस्त और चाकू से गोदकर मार डाला, बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घर से बुलाकर ले गया दोस्त और चाकू से गोदकर मार डाला, बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई मां
Sun, 29 Sep 2024 10:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:54 PM IST
सार
अब्दुल्ला (21) की घर से बुलाकर पुराने दोस्त समद उर्फ बल्लू और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या क्यों की गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोती बिलखती मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के नौगजा शाहघासा में रविवार शाम सब्जी विक्रेता अब्दुल्ला (21) की घर से बुलाकर पुराने दोस्त समद उर्फ बल्लू और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया। वहीं अपने बेटे की लाश को गोद में लेकर मां फूट-फूटकर रो रही थी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा शाहघासा निवासी अब्दुल्ला ठेले पर सब्जी बेचता था। शाम करीब साढे़ आठ बजे वह घर पर था। तभी किसी ने उसे आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि शाहघासा चौराहे से नब्बन वाली मस्जिद के सामने सब्जी वाली गली निवासी समद उर्फ बल्लू और उसके साथियों ने उसकी छाती में चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। अब्दुल्ला ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करती मां और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
तभी अब्दुल्ला के दोस्त मोहम्मद ग्यास और लाला वहां पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। अब्दुल्ला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीओ कोतवाली ने बताया कि अब्दुल्ला के छोटे भाई अरमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों के मुताबिक ढाई माह पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें अब्दुल्ला का सिर फट गया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या कुछ और विवाद है, इसकी जांच की जा रही है।