{"_id":"636f807658bb1367ef2a6bd9","slug":"meerut-young-man-murderd-and-buried-his-body-in-the-ground-was-missing-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, शव को श्मशान में दबाया, सात दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, शव को श्मशान में दबाया, सात दिन से था लापता
Sat, 12 Nov 2022 04:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:47 PM IST
सार
मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र से लापता युवक का शव पूठरी गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक एक सप्ताह से लापता चल रहा था। वहीं शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के जानीखुर्द से तकरीबन एक सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार रात को बरामद कर लिया। युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरो मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जानीखुर्द थानाक्षेत्र के गांव पूठरी में शुक्रवार रात पुलिस ने एक युवक (21) का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मुंडाली गांव के सात दिन से लापता आकाश का बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका, परिवार के 10 बैंक खाते मिले, गिरफ्तारी के लिए दबिश
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव जानी थानाक्षेत्र के पूठरी गांव के श्मशान में गड्डा खोदकर दबाया गया था। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया है। मुंडाली पुलिस ने घटना को लेकर दो युवकों को हिरासत में लिया है।