फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: woman from abroad Missing , stir in health department, directive to police for FIR

मेरठ: विदेश से आई महिला लापता, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, एफआईआर के लिए पुलिस को निर्देश 

Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 27 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut: woman from abroad Missing , stir in health department, directive to police for FIR
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

मेरठ में विदेश से आई एक महिला लापता हो गई है। यह महिला लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली है। जो 14 दिसंबर को लंदन से आई है। स्वास्थ्य विभाग व सर्विलांस टीम महिला को ट्रेस नहीं कर सकी हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने पुलिस के पास तहरीर भिजवाई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार 32 वर्षीय महिला अतहर सबीह लिसाड़ीगेट क्षेत्र के तारापुरी की रहने वाली है। यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों में कोरोना के नए वायरस को लेकर विदेश से आए मेरठ में सभी लोगों को ट्रेस कराकर कोरोना की जांच कराई गई है। स्वास्थ्य की अलग-अलग टीमें विदेश जाने वाली इस महिला को तलाश रहे हैं लेकिन महिला का कोई अता-पता नहीं मिला। जो पता डाटा में दर्ज है उसको लेकर भी अलग से एक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को लिसाड़ी गेट पुलिस को इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला को ट्रेस करने के लिए कहा है। सीएमओ का कहना है कि लिसाड़ी गेट थाने में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। महिला की तलाश में मस्जिदों के मौलवियों ने अलग-अलग जगहों पर पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। विदेश से आने वाले चार लोग अभी तक मेरठ में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed