महिला के हाथ में दरोगा की पिस्टल, फिर फायरिंग और आपत्तिजनक वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दरोगा का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। एक अन्य वीडियो में दरोगा सरकारी पिस्टल से फायरिंग करा रहा है। मामला सुर्खियों में आते ही एसपी हापुड़ की संस्तुति पर दरोगा को डीआईजी मेरठ ने सस्पेंड कर दिया है।
हापुड़ देहात थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक नफीस अहमद का मेरठ ट्रांसफर हो गया था। लेकिन वह रिलीव नहीं हुआ था। शुक्रवार रात दरोगा के एक युवती के साथ कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो गए। दो वीडियो में दरोगा युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। जबकि तीसरे वीडियो में युवती दरोगा के साथ रात के समय किसी सुनसान स्थान पर सड़क किनारे मौजूद है। युवती वीडियो में सरकारी पिस्टल से फायर करती है। लेकिन इस वीडियो में दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है।
ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरोगा शनिवार सुबह ही रिलीव होकर मेरठ चला गया। मामला प्रकाश में आते ही एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा ने इसकी जांच सीओ सीटी राजेश कुमार से कराई। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक को दोषी पाकर उसके निलंबन की संस्तुति डीआईजी मेरठ को भेज दी गई।
सरकारी पिस्टल से हुआ फायर
पिस्टल से कार में फायर करने के वीडियो में पुलिस सरकारी पिस्टल होने की बात स्वीकार कर रही है। इस वीडियो में युवती का चेहरा तो आ रहा है, लेकिन दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कार में युवती के साथ कौन मौजूद था और उसने किसकी सरकारी पिस्टल से फायर कराया। युवती से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा शनिवार को रिलीव होने से पहले दरोगा नफीस अहमद ने अपनी पिस्टल और पूरे दस कारतूस जमा कराए हैं। ऐसे में इस मामले की पूरी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पर सस्पेंड
एसपी हापुड़ की संस्तुति रिपोर्ट आई थी। जिसमें दरोगा की सीडी भी है। जिसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है। - अखिलेश कुमार, डीआईजी मेरठ
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/