{"_id":"62c0301ea04f30539b5315cc","slug":"meerut-woman-died-after-a-speedy-car-hitt-her-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: हाइवे किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: हाइवे किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 02 Jul 2022 05:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Jul 2022 05:16 PM IST
सार
दूसरी ओर जाने के लिए महिला हाइवे के किनारे खड़ी थी। इस दौरान हरिद्वार की ओर मेरठ की ओर जा रही अलीगढ़ नंबर की एक कार ने महिला केे टक्कर मार दी। महिला की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद युवक कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थानक्षेत्र में दादरी गांव निवासी एक महिला को शनिवार दोपहर एक कार ने टक्कर मार दी, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दादरी गांव निवासी अनिता पत्नी प्रमोद शनिवार को हाइवे पार करने के लिए हाइवे किनारे खड़ी थी। इस दौरान हरिद्वार की तरफ से अलीगढ़ नंबर की एक कार मेरठ की ओर जा रही थी। चालक अचानक अपना संतुलन खो बैठा और कार ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम
विज्ञापन
महिला को कुचलन के बाद कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिस कारण खंभा भी टूट गया। हादसे के बाद कार सवार दो युवक कार को छोड़कर मौके से भाग निकले। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर दादरी चौकी ले आई। महिला के दो बच्चे अंश (8) व वंश (6) हैं। मृतका की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पति प्रमोद ने थाने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।