फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman beats security guard after he deny her not to talk on mobile in ATM

यूपी: एटीएम में मोबाइल पर बात करने से रोका तो युवती ने की गार्ड से मारपीट, फायरिंग कर फरार हुए युवक

Wed, 12 Jun 2019 06:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut woman beats security guard after he deny her not to talk on mobile in ATM
घटना के बाद मौके पर जमा लोग व गार्ड जिससे हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में एक एटीएम में तैनात गार्ड को युवती द्वारा एटीएम बूथ के भीतर फोन पर बात करने से मना करना भारी पड़ गया। युवती के कहने पर दर्जन भर युवक मौके पर पहुंच गए और गार्ड के साथ मारपीट कर दी। हालांकि शोर मचने पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।  

विज्ञापन


रोहटा रोड पर एटीएम के भीतर एक युवती खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रही थी। यहा तैनात गार्ड राजू ने जब युवती से एटीएम के भीतर मोबाइल पर बात करने का विरोध किया तो युवती ने गार्ड से मारपीट कर डाली। इसके बाद युवती ने फोन करके मौके पर करीब दर्जन लड़कों को बुला लिया। 

विज्ञापन

एटीएम पर पहुंचे युवकों ने गार्ड से मारपीट की लेकिन शोर मचने पर व्यापारियों के कुछ लड़के मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी युवक फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सभी लड़कों पर हथियार थे। 

सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपियों की फुटेज खंगाल रही है। गार्ड ने मामले में अपने साथ मारपीट, फायरिंग व एटीएम लूट का प्रयास करने की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed