फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman suicide by hanging by a tree with two kids in kharkhauda

खौफनाक कदम: घर से चंद दूरी पर लटकी मिलीं मां और दो बच्चियों की लाशें, इस वजह से उजाड़ लिया हंसता-खेलता परिवार

Tue, 16 Aug 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Aug 2022 05:33 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में एक विवाहिता ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों को फांसी लगाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म्हत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
 

विज्ञापन
Meerut Woman suicide by hanging by a tree with two kids in kharkhauda
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे खरखौदा में एक विवाहिता ने अपनी दो मासूम बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव पेड़ से लटके मिले। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी निवासी दंपती में मंगलवार सुबह से ही विवाद चल रहा था। सुबह के समय महिला ने पहले मकान में खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रही। पति ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम से जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक महिला घर से गायब हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: सहारनपुर में एटीएस ने डाला डेरा, खंगाल रही संदिग्धों की कुंडली, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद पुलिस टीम में महिला के पति ने जंगल में महिला की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के कहने पर महिला का पति थाने पहुंचा और पत्नी के गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने महिला के बच्चों समेत आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। बताया कि महिला ने खरखौदा-गोविंदपुरी संपर्क मार्ग पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शीशम के पेड़ पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां महिला ने आत्महत्या करने से पहले एक रस्सी से दोनों छोटी बच्चियों को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद भी दूसरी रस्सी का फंदा बनाकर झूल गई।

राहगीरों की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सीओ किठौर अमित कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed