फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Will raise issues of traders, will get solutions to problems', organization of 22 states roared

Meerut: व्यापारियों के उठाएंगे मुद्दे, समस्याओं का कराएंगे समाधान, 22 राज्यों वाले संगठन ने भरी हुंकार

Fri, 17 Apr 2026 12:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 17 Apr 2026 12:21 AM IST
सार

भारतीय व्यापार मंडल मेरठ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बॉम्बे बाजार के निकट चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। मेरठ जिलाध्यक्ष रजत वालिया समेत पूरी कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हितों में काम करने का संकल्प लिया।  

विज्ञापन
Meerut: 'Will raise issues of traders, will get solutions to problems', organization of 22 states roared
समारोह में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, विनीत शारदा, सचिन चोपड़ा, रजत वालिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय व्यापार मंडल (पंजीकृत) की ओर से चेंबर ऑफ कॉमर्स सदर बाजार में मेरठ जिले की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष रजत वालिया समेत सभी सदस्यों को व्यापारियों के उत्थान, समृद्धि और सुरक्षा के लिए काम करने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

 

संगठन का विस्तार और आगामी योजनाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन चोपड़ा ने बताया कि वर्तमान में भारतीय व्यापार मंडल देश के 22 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत है। उन्होंने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
विशिष्ट अतिथियों में संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजीव अनेजा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय महामंत्री रब्बानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, वैभव जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जन्मेजी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजकों का योगदान
कार्यक्रम का संचालन अमित सिंघल ने किया। मेरठ महानगर के व्यापारियों और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिलाध्यक्ष रजत वालिया ने कहा कि संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों में काम किया जाएगा। उनके मुद्दों को उठाएंगे, उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। 
 

इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष रजत वालिया, जिला कोषाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री ऋषभ जैन, जिला उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता रोहित गुप्ता, निपुण अग्रवाल, नितिन जैन, रोहित गुप्ता आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम की समस्त जानकारी जी द्वारा प्रदान की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed