सर्द हवाओं से गिरा रात का पारा, पश्चिमी यूपी में फिर बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च की शुरुआत में मौसम ने फिर से बिगड़ने के संकेत दे दिए है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और नए पश्चिमी विक्षोभ के बीच पश्चिमी यूपी में एक बार फिर से बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। इस बीच ठंड का असर बना रहेगा। सर्द हवाओं ने रात का पारा फिर से गिरा दिया।
फरवरी में इस बार कई सालों में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा है। इसके चलते प्रत्येक सप्ताह में बारिश हुई। अब फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। मौसम के बदलाव से पहाड़ों पर दो दिन से फिर बर्फबारी हो रही है। इसका असर गुरुवार को भी दिखाई दिया। दिन में हल्की धूप भी खिली हुई थी, लेकिन सर्द हवाओं का असर इतना ज्यादा था कि मौसम ठंडा हो रहा था। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से मौसम ठंडा हो गया। मौसम के बदलाव से रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 83 और न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .2 की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से मौसम सर्द हो गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 और 3 मार्च को फिर से बारिश होने के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/