फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, will be more cold in West UP and rain is also expected

वेस्ट यूपी में बारिश के आसार, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

Thu, 10 Jan 2019 05:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Meerut, will be more cold in West UP and rain is also expected
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। इसके चलते उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हिमपात के आसार बन रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के बीच बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों पर बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 11 से 13 जनवरी तक दिखाई देगा। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और बारिश होगी। वेस्ट यूपी में भी ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। दिन में सर्द हवाएं चलेंगी। 12 जनवरी को मेरठ और आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का प्रतिशत अधिकतम 79 और न्यूनतम 38 प्रतिशत रहा। सर्द हवाएं चलती रहीं, लेकिन दिन में खिली धूप ने राहत दी। दिन में हवा की गति अधिकतम 8 किमी प्रति घंटा रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed